Sunday, April 28, 2024

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में लाखों परीक्षार्थियों की उम्मीदों पर पानी फेरने वाले 25 हजारी इनामी समेत दो गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान नकल करने वाले दो बदमाशों को उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इस गैंग के एक बदमाश को एसटीएफ पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार बदमाश मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, झांसी सहित कई जनपदों से वांछित थे। एक बदमाश पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
 

उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल के एसपी (नोएडा यूनिट) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में गड़बड़ी हुई तथा उत्तर प्रदेश शासन ने परीक्षा को रद्द कर दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा में नकल करने के मामले में एसटीएफ ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके तहत प्रमोद पाठक नामक व्यक्ति को एसटीएफ ने 4 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके गैंग के अन्य सदस्य मोनू पंडित, मोहन, गौरव, आशीष, अखिलेश, राहुल फरार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि मोनू पंडित की गिरफ्तारी पर झांसी जनपद की पुलिस द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि आज एक सूचना के आधार पर एसटीएफ ने मोनू पंडित और गौरव को गिरफ्तार किया है। दोनों के ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमे है।
 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि मोनू पंडित जनपद गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, झांसी सहित कई जनपदों से वाछित था, जबकि गौरव भी मुजफ्फरनगर, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर सहित कई जनपदों से वांछित था। उन्होंने बताया कि इनके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल करने के आरोप में 100 से ज्यादा लोगों की अब तक विभिन्न जनपदों से गिरफ्तारी हो चुकी है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती होनी थी, जिसके लिए 48 लाख से ज्यादा लोगों ने परीक्षा दिया था। परीक्षा के दिन से ही भर्ती विवादों में थी। उसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री ने 24 फरवरी को परीक्षा को रद्द कर दिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर भी इसे जारी कर दिया गया था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय