Wednesday, May 8, 2024

बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, छह घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा चौराहे पर बुधवार की देर रात में लखनऊ गोंडा हाईवे के किनारे खड़ी सरिया लदी डीसीएम में लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस (यूपी 78जी टी 6003) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस चीरते हुए डीसीएम के अंदर घुस गई। हादसे में बस सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब छह से अधिक लोग घायल हो गए।

जानकारी मिलते ही आनन फानन में एडिशनल एसपी, उप जिलाधिकारी, थाना मसौली समेत कई जगहों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के घर वालों को जानकारी दी गई। मौके पर मसौली व रामनगर थाने की पुलिस मौजूद रही। सूचना पर एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्रा, एसडीएम रामनगर अनुराग सिंह भी मौके पर पहुँचे। उन्होंने सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कराया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया बताया कि दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। मृतकों में गोंडा निवासी अवधराज शुक्ला और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। 06 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में जुनैद, खादी, शाकिर, रिशा, सुनील और एक अन्य का इलाज अस्पताल चल रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय