Friday, May 23, 2025

गाजियाबाद में नहर में ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित भोजपुर के ह्रदयपुर भडौला में गुरुवार को दर्दनाक हादसा होने से अफरातफरी मच गई। भडौला में एक नहर में ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई।

 

 

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक मजदूरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

वहीं हादसे का कारण पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ट्रैक्टर के माध्यम से जानकारी के प्रयास में हैं। हालांकि अभी तक कोई ट्रैक्टर मालिक भी सामने नहीं आया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय