Tuesday, May 20, 2025

लोनी के संयुक्त अस्पताल में बनेगा भूमिगत वाटर टैंक,जल्द होगा कार्य शुरू

गाजियाबाद। लोनी में बने संयुक्त अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए भूमिगत वाटर टैंक का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने धनराशि जारी कर दी है। विभाग ने इसका टेंडर भी जारी कर दिया है। इसके निर्माण के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में शासन की तरफ से धनराशि जारी की गई थी लेकिन वह लैप्स हो गई थी।

हाल में अस्पतालों, मॉल, दुकानों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने के बाद अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम का कार्य तेज कर दिया गया है। लोनी के 50 बेड के संयुक्त अस्पताल में 100 किलो लीटर भूमिगत जलाशय बनाने के लिए शासन ने 37 लाख की धनराशि अवमुक्त जारी की है। इसके निर्माण के लिए पिछले वित्तीय वर्ष चार मार्च 2024 को धनराशि निर्गत की गई थी लेकिन यह धनराशि लैप्स कर गई।

 

सीएमओ ने पत्र लिखकर शासन को इसकी जानकारी दी थी कि इतने कम समय में धनराशि को खर्च नहीं किया जा सकता है। शासन ने उसी धनराशि को दुबारा से भेज दिया है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि धनराशि मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर जारी किया गया है। जल्द ही कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय