Thursday, April 17, 2025

अग्निवीर भर्ती की तैयारी को दौड़ लगाते किशोरों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत

गंगोह। अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ लगा रहे दो किशोरों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर डाला। जिससे एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुसरे को प्राथमिक चिकित्सा देकर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

घटना आज सवेरे लगभग साढ़े पांच बजे गंगोह अम्बहेटा के बीच बन्दाहेडी गेट के समीप घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बंदाहेडी निवासी विशाल कश्यप 17वर्ष व विक्की कौरी 17वर्ष अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे थे।

जिसके लिए प्रतिदिन सड़क पर दौड़ लगाया करते थे। आज भी रोज की भांति ये सडक पर दौड़ लगा रहे थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी, दोनों किशोर सड़क पर जा गिरें। विशाल कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से विशाल व विक्की को गंगोह सीएचसी भिजवाया। जहां जांचोपरान्त विशाल को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि प्राथमिक चिकित्सा देकर विक्की को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। विशाल के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विशाल की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। बड़ी संख्या में महिला व पुरुष उनके घर पर सांत्वना देने पहुंच रहे है।

यह भी पढ़ें :  देवबंद में जैन समाज ने 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की 2624 वीं जन्म जयंती मनाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय