Tuesday, April 29, 2025

सहारनपुर में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने किया गोष्ठी व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के निर्देशानुसार आज विकास गोष्ठी, प्रतिभा सम्मान एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियांे से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर कार्यालय कार्यशाला प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम में भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत सचान ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी संघ के समस्त अधिकारियों, कार्यकर्ता व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें संघ के बैनर तले एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाना है। जिससे समय आने पर हम लोग एकजुटता के साथ अपनी बातो व समस्याओ को सरकार के सामने रख सके। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के इतिहास में पहली बार किसी सरकार द्वारा बजट में 8.30 करोड़ का प्रावधान किया गया है। चाहे वह नई बसों की खरीद हेतु अथवा कोविड-19 भुगतान अथवा बसों स्टेशनों के कार्य कार्यकलाप हेतु रहा हो।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने पिछले 2 वर्षों में परिवहन निगम में कार्यरत संविदा चालक परिचालकों के वेतन में दो बार वृद्धि सरकार से तालमेल बिठाकर कराई गई है। इसके अतिरिक्त नियमित कार्मिको के लिए 2021 में 10 परसेन्ट महंगाई भत्ता वेतन में लगाकर भूषण कराया गया है एवं हाल ही मे 11 परसेन्ट महंगाई भत्ता एंपावर्ड कमेटी में पारित कराकर वेतन में लागू वेतन में लागू कराने का प्रयास किया गया है।

[irp cats=”24”]

कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के महामंत्री सत्यनारायण यादव, क्षेत्रीय मंत्री मेरठ क्षेत्र राजीव त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ क्षेत्र भारत भूषण, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके शर्मा, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मोतला आदि ने भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम में कई लोगों को संघ की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार, अमरीश त्यागी, आशुदीन, पूनम तोमर, नीरज कुमार, ऋषि राज यादव, राकेश सिंह, सत्यनारायण यादव, संजय मोहल्ला, राजीव त्यागी, अमरीश जागी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार एवं संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मोतला द्वारा किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय