आगराः ट्रेन के एसी कोच में महिला से छेड़छाड़ का आरोप, स्टेशन से थाने तक हंगामा; आरोपी के छूटने पर भड़के परिजन

On

आगरा। आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब वाराणसी से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला यात्री से छेड़छाड़ का आरोप लगा। घटना के बाद स्टेशन पर हंगामा हुआ और मामला जीआरपी थाने तक पहुंच गया। वहां पकड़े गए आरोपी के कथित रूप से छूट जाने पर पीड़िता के परिजन भड़क उठे और नारेबाजी शुरू कर दी।

घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। थाना रकाबगंज क्षेत्र के ईदगाह इलाके की रहने वाली महिला रिश्तेदारी में जोधपुर जा रही थी। मरुधर एक्सप्रेस के बी-1 एसी कोच में उनका रिजर्वेशन था। उन्हें छोड़ने के लिए उनकी बहन, बहनोई और भाई आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचे थे। महिला जैसे ही कोच में बैठी, उसी दौरान कुछ युवक भी ट्रेन में सवार थे।

ये भी पढ़ें  सहारनपुर में यूजीसी कानून 2026 के विरोध में ब्राह्मण एवं सवर्ण समाज का प्रदर्शन

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि युवकों ने महिला की बहन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। इसका विरोध करने पर महिला के भाई के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे फोर्ट जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

ये भी पढ़ें  “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत थाना सरधना पुलिस की मेहनत से युवती अपहरण आरोपी को 3 साल की सजा

महिला के परिजन जीआरपी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि थाने पर उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया गया और बाद में पकड़े गए युवक को भी छोड़ दिया गया। जब इसकी जानकारी हुई तो परिजन दोबारा थाने पहुंचे और हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी। थाने पर हुए हंगामे का वीडियो भी बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए।

ये भी पढ़ें  सहारनपुर: शादी के कार्ड के झांसे में महिला के खाते से 98 हजार की ठगी

इस पूरे मामले में जीआरपी की ओर से अलग ही पक्ष सामने आया है। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक और उसके साथी वाराणसी से यात्रा कर रहे थे। ट्रेन में एक युवक मिठाई बांट रहा था, उसी दौरान उसकी कोहनी महिला से लग गई, जिससे विवाद शुरू हुआ। युवक ने माफी भी मांगी थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद युवक को जाने दिया गया था। महिला से तहरीर देने को कहा गया था, लेकिन वह बिना तहरीर दिए चली गई थीं।

सीओ जीआरपी ने यह भी कहा कि आरोपी के थाने से भागने के आरोपों की जांच कराई जा रही है। यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच सीओ जीआरपी को सौंपी गई है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

   दरभंगा ।  बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। एक...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

   मुंबई। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगे। हाल...
Breaking News  मनोरंजन 
सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

उत्तर प्रदेश

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया

मेरठ। सोशल मीडिया पर "10 वाला बिस्कुट कितने का..." जैसी रील से मशहूर हुए मेरठ के चर्चित इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया