बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया नौकरी से इस्तीफ़ा, यूजीसी क़ानून के विरोध में बोले-बायकॉट बीजेपी !

On

बरेली। जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां सिटी मजिस्ट्रेट पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों और यूजीसी के नए नियमों से गहरी असहमति के चलते उठाया है। 2019 बैच के तेजतर्रार पीसीएस अधिकारी के इस्तीफे से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

किसी कार्यरत पीसीएस अधिकारी द्वारा सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते हुए इस्तीफा देना प्रशासनिक इतिहास में दुर्लभ माना जा रहा है। इस्तीफा देने से पहले अलंकार अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें वह एक पोस्टर पकड़े नजर आए। पोस्टर पर ‘काला कानून वापस लो’ और ‘बायकॉट बीजेपी’ लिखा हुआ था, जिसने मामले को और सुर्खियों में ला दिया।

ये भी पढ़ें  शंकराचार्य शिविर में आधी रात हंगामा, 'योगी जिंदाबाद' के नारों से तनाव, शिष्यों का आरोप- 'संत के वेश में घूम रहे शैतान'

मूल रूप से कानपुर के रहने वाले अलंकार अग्निहोत्री इससे पहले बलरामपुर, उन्नाव और लखनऊ में एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में उन्हें उनकी स्पष्टवादिता और सख्त कार्यशैली के लिए जाना जाता है। मई 2025 में उनकी तैनाती बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में हुई थी। इससे पहले वह लखनऊ में सहायक नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।

ये भी पढ़ें  बागपत में यूपी दिवस पर सैकड़ों नागरिकों ने लिया नेत्रदान का संकल्प

प्रशासनिक सेवा में आने से पहले अलंकार अग्निहोत्री ने करीब 10 साल तक आईटी सेक्टर में कंसल्टेंसी की नौकरी की थी। उन्होंने 1998 में यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 21वां स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने बीएचयू से बीटेक की पढ़ाई पूरी की।

ये भी पढ़ें  अमेरिका ने अपनी रक्षा रणनीति में चीन और इंडो-पैसिफिक को पहली प्राथमिकता दी

एक पुराने इंटरव्यू में अलंकार अग्निहोत्री ने बताया था कि परिवार की जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने पहले छोटे भाइयों की नौकरी और बहन की शादी पूरी करवाई। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में यूपी पीसीएस परीक्षा पास कर ली।

उनके इस्तीफे को लेकर अब प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या संभाग के राज्यकर (GST) विभाग में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

आलिया भट्ट ने की 'बॉर्डर 2' की तारीफ, वरुण धवन के लिए कहा- दिल और जान डाल दी

   मुंबई। वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर-2' रिलीज के बाद से ही दर्शकों और सेलिब्रिटीज के बीच खूब चर्चा में है। फिल्म...
Breaking News  मनोरंजन 
आलिया भट्ट ने की 'बॉर्डर 2' की तारीफ, वरुण धवन के लिए कहा- दिल और जान डाल दी

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट इस्तीफा विवाद, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

क्या थायराइड से बचने के लिए सिर्फ आयोडीन जरूरी है? जानें सेलेनियम और जिंक की भूमिका

नई दिल्ली। थायराइड और शुगर आज की युवा पीढ़ी में बढ़ती बीमारियों में से एक है। युवाओं से लेकर बच्चों...
लाइफस्टाइल 
क्या थायराइड से बचने के लिए सिर्फ आयोडीन जरूरी है? जानें सेलेनियम और जिंक की भूमिका

2027 तक नहीं बदलेंगी आपकी EMI.. भारतीय अर्थव्यवस्था 'Goldilocks' ज़ोन में, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने का अनुमान

      नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में स्थिर गति से बढ़ती रहेगी। वर्ष 2026 में देश की जीडीपी...
Breaking News  बिज़नेस 
2027 तक नहीं बदलेंगी आपकी EMI.. भारतीय अर्थव्यवस्था 'Goldilocks' ज़ोन में, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने का अनुमान

उत्तर प्रदेश

यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या संभाग के राज्यकर (GST) विभाग में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या के संतों ने मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने के बीकेटीसी के प्रस्ताव का किया स्वागत 

   अयोध्या। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या के संतों ने मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने के बीकेटीसी के प्रस्ताव का किया स्वागत 

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

   लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट इस्तीफा विवाद, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

लखनऊ एयरपोर्ट पर हड़कंप..कंबोडियाई महिला के पास मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमाैसी एयरपाेर्ट) पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर हड़कंप..कंबोडियाई महिला के पास मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं