मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत मुस्लिम महिलाओं के बीच नारी सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
इसके अलावा जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी तथा महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों, अस्पतालों एवं ग्राम चौपालों पर जाकर बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को उनकी शिकायतों के निस्तारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। मुस्लिम महिलाओं केा महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट सखी आदि के संबंध में विस्तार से बताया गया। मुस्लिम छात्राओं को गुड टच व बैड टच के विषय में भी जागरूक किया गया तथा थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीम थाना गंगानगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा मिशन शक्ति केंद्र के संबंध में जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति टीम नगर क्षेत्र द्वारा नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम से संबंधित अपराधों तथा यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।