सहारनपुर में साइबर ठगी: विदेश नौकरी के झांसे में केरल युवक से 5 लाख रुपये ठगे

सहारनपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने साइबर ठगों ने केरल के एक युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए है। यह रकम सहारनपुर की एसबीआई शाखा के एक खाते में जमा हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर केरल के एक युवक से पांच लाख रुपये साइबर ठगों ने ठग लिए। ठगी की रकम कोतवाली मंडी क्षेत्र की मंडी समिति रोड स्थित एसबीआइ शाखा में जमा हुई थी। जिसमें बाद पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केरल में जिला एर्नाकुलम निवासी एंटोनी केवी पुज बिनू से विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे पांच लाख रुपए एसबीआइ की शाखा के एक खाते में ट्रांसफर कराई गई थी। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी।
 
जांच के दौरान पाया गया कि संदिग्ध खाता एसबीआइ शाखा मंडी समिति सहारनपुर का है, जो खाताखेड़ी निवासी मासूम के नाम पर है। उप निरीक्षक दीपक कुमार ने इस मामले की तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित मासूम को बुलाकर उससे पूछताछ की। मासूम ने पुलिस को जानकारी दी कि यह खाता उसने उवैश मलिक और आसिफ अंसारी को उपयोग के लिए दे रखा था।
 

मासूम ने पुलिस को यह भी बताया कि आसिफ अंसारी और उवैश मलिक ने उसे कहा था कि खाते में जो भी रकम आए, उसे तुरंत निकाल लेना। क्योंकि, वह साइबर ठगी से संबंधित है। खाता कभी भी फ्रीज हो सकता है। बदले में उसे हर ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत कमीशन देने का लालच दिया गया। पुलिस ने मासूम, उवैश मलिक व आसिफ अंसारी पर केस दर्ज किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। सहारनपुर जनपद के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव शेरपुर पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर एनसीआरटीसी ने आयोजित किया भव्य ‘गणतंत्र गौरव उत्सव’

  गाजियाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा गाजियाबाद स्थित नमो भारत स्टेशन प्रस्तुत...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर एनसीआरटीसी ने आयोजित किया भव्य ‘गणतंत्र गौरव उत्सव’

भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

भोपाल। भाजपा सरकार पर सनातन परंपराओं, साधु-संतों और धार्मिक आस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। सहारनपुर जनपद के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव शेरपुर पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

सहारनपुर। व्हाट्सएप पर आए एक लिंक के जरिए निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 27.55...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी