सहारनपुर में कांग्रेस कार्यालय पर इमरान मसूद ने किया ध्वजारोहण, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
सहारनपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया और देशवासियों एवं शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर कड़ी टिप्पणी की और देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर चिंता व्यक्त की।
सांसद ने जनता से अपील की कि देश के हालात इसलिए कमजोर हैं क्योंकि कांग्रेस कमजोर हो गई है। उनका कहना था कि कांग्रेस को मजबूत करने से ही संविधान मजबूत होगा और आम आदमी की स्थिति सुदृढ़ होगी।
ध्वजारोहण के अवसर पर इमरान मसूद ने गणतंत्र दिवस की गरिमामय भावना के साथ देशभक्ति का संदेश भी साझा किया और कहा कि संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
