Monday, May 29, 2023

25 मई से दिल्ली से देहरादून चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 23 को ट्रायल  

मेरठ। मेरठ और मुजफ्फरनगर वासियों को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है। दिल्ली-देहरादून के बीच आठ कोच की वंदे भारत ट्रेन मेरठ और मुजफ्फरनगर से होकर गुजरेगी। वंदे भारत 25 मई से चलेगी। इसमें रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बैठकर आएंगे। 23 मई को खाली वंदे भारत ट्रेन देहरादून से दिल्ली जाएगी जिससे हर स्टेशन पर लोग इसके देखे।

- Advertisement -

रेलवे प्रशासन शुभारंभ से पहले वंदे भारत ट्रेन जनता को दिखाएगा। 23 मई को खाली ट्रेन देहरादून से दिल्ली जाएगी। अधिकारियों ने बताया यह जनशताब्दी के स्टॉपेजों पर रुकेगी। संभव है कि 23 मई से इसमें आरक्षण भी शुरू हो जाएगा।
स्थानीय रेलवे अधिकारी 25 मई को वंदे भारत ट्रेन का स्वागत करने की तैयारी में जुटे हैं। जिसके तहत जनप्रतिनिधियों को बुलाने की तैयारी की जा रही है।

सिटी स्टेशन के अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि 23 मई को वंदे भारत ट्रेन के आठों खाली कोच देहरादून से आएंगे, जिससे लोग इसको देखे।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय