Saturday, April 19, 2025

दिल्ली के शासकों को सत्ता से बेदखल होने का सता रहा है डर : प्रो रामगोपाल यादव

इटावा-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने एनडीए सरकार पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया है कि राजवंशी की तरह दिल्ली की सत्ता चला रहे शासको को सत्ता से बेदखल होने का डर सता रहा है।
सपा महासचिव प्रो.यादव अपने सैफई स्थित आवास पर एक विशेष भेंट में वार्ता में कहा कि सत्तासीन कुछ लोगो की पर्सनालिटी में कोई डिसऑर्डर आ गया है,जिससे उन्हें सत्ता से जाने से डर सता रहे है। दिल्ली के शासक राजवंशी की तरह सत्ता चला रहे है लेकिन उन्हें यह पता नही है कि देश में लोकतंत्र भी है।


प्रो़ यादव ने कांग्रेस के दुर्दिन की याद दिलाते हुए कहा कि डेमोक्रेसी में बदलाव तो आम बात है। जितने दिन कांग्रेस पार्टी सत्ता में रह चुकी है इतने दिन भारतीय जनता पार्टी का रहना किसी सूरत में संभव नहीं है।
उन्होंने कांग्रेस राज का जिक्र करते हुए कहा कि 17 साल जवाहर लाल नेहरू,17 साल इंदिरा गांधी,5 साल राजीव गांधी,10 साल मनमोहन सिंह,5 साल नरसिंहाराव प्रधानमंत्री के रूप में रहे लेकिन धीरे धीरे कांग्रेस छोटी पार्टी हो गई । इससे यह बात साफ हो रही है कि कांग्रेस का स्थान आज भाजपा ने ले लिया लेकिन आज भाजपा को भी सत्ता जाने का डर सताने लगा है।


उन्होंने कहा है कि राजनीति में खराब समय कभी भी आ सकता है इसके लिए भाजपा नेताओं को भी तैयार रहना होगा । भाजपा नेताओं को इंडिया गठबंधन से अब डर भी लगने लगा है।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के आमंत्रण कार्ड मे प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया लिखा गया लेकिन एक महीने बाद ही प्रेसिडेंट ऑफ भारत के नाम से नया शिगूफा छोड़ संविधान में संशोधन की बात कही जा रही है जब कि संविधान में अंबेडकर साहब ने साफ साफ इंडिया ही भारत लिखा है। इंडिया भारत की आड़ में भाजपा अंबेडकर साहब के बनाए गए संविधान को हटाना चाहती है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में तीन तलाक बोलकर दे दिया पत्नी को तलाक, विरोध करने पर की मारपीट


उन्होंने कहा कि दुनिया भर में हर कोई इंडिया ही कहता है लेकिन भाजपा भारत बनाने पर तुली है अगर नाम बदला जाता है तो बड़ी कसरत करनी पड़ेगी । दूतावासो पर काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। नाम बदलते ही सभी पासपोर्ट भी बदलने पड़ जाएंगे।

सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने कहा कि जी 20 के नाम पर दसियों हजार करोड़ रुपया बर्बाद किया जा रहा है। इन सम्मेलनों से कही कुछ भी हासिल होने वाला नही है बल्कि उल्टा पैसा बरबाद और हो रहा है। जी 20 सम्मेलन पहली बार किसी देश में नही हो रहा है। पहले भी हो चुका है। दुनिया के कई देशों में हो चुका है लेकिन दिल्ली की तरह में कर्फ्यू कही नही लगा। जब दुनिया के और देशों में होगा तब भी कभी ऐसा नहीं होगा। इसमें दसियों हजार करोड़ रुपया अनावश्यक खर्च कर दिया। सिर्फ यह दिखाने के लिए कि हम दुनिया के अध्यक्ष है। कल अध्यक्ष नहीं रहेंगे। कल कोई और देश अध्यक्ष होगा। कल कोई दूसरा देश अध्यक्ष बन जायेगा।

प्रो़ यादव ने कहा “ देश की जनता को दिखाने के लिए कि मैं दुनिया का सबसे बड़ा नेता हूं। मूर्ख लोग नही समझेंगे यह बात परंतु हिंदुस्तान की जनता समझदार है सब समझ रही है। इस सम्मेलन के बाद हमे क्या मिलेगा यह देख लेना। बल्कि उल्टा ले और लेंगे। बस अपने हथियार बेचने है। वो तो सब व्यापारी है।”

उन्होंने कहा कि जी 20 के नाम पर सिर्फ पैसे की बर्बादी की जा रही है और कुछ नहीं दिल्ली की खान मार्केट को ऐसे सजाया गया बड़े-बड़े गमले पौधे लगाए गए हैं लेकिन बाजार पूरा बंद रहेगा तो क्या फायदा क्या होगा इस सजावट का। जब बाजार बंद रहेगा तो वहां कौन सजावट देखने आएगा।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर इंडिया नाम में बदलाव किया जाता है तो फिर इंडिगो एयरलाइंस का नाम भागो एयरलाइंस रखना पड़ेगा क्योंकि भारत से भा अक्षर लेने पर इंडिगो एयरलाइंस का नाम भागो एयरलाइंस हो जाएगा।

यह भी पढ़ें :  वक्फ पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस, सीजेआई बोले- आर्टिकल 26 धर्मनिरपेक्ष, यह सभी पर लागू

घोसी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के सहयोग से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह की रिकॉर्ड बातों से जीत हुई है। यह एक ऐसी जीत है जो देश में इंडिया गठबंधन की जड़े कहीं ना कहीं मजबूत कर रही है।समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह को घोसी विधानसभा के उपचुनाव में 60 फ़ीसदी वोट हासिल हुआ है अगर आने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को इतने फीसदी ही वोट हासिल हुए तो भारतीय जनता पार्टी को चारों खाने चित होने से कोई नहीं रोक सकता है। इंडिया गठबंधन की बढ़ती हुई ताकत को देखकर के भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दलों की चूले हिल गई हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय