Sunday, February 9, 2025

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने बाबा केदार के दर्शन किए, देश की खुशहाली कामना की

गुप्तकाशी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार सुबह पत्नी संग बाबा केदारनाथ के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मौजूद रहे। उप राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

शुक्रवार सुबह उपराष्ट्रपति पत्नी संग केदारनाथ धाम पहुंचे। वीआईपी हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), जिलाधिकारी डॉ. सौरव गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, एडीएम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने पुष्प भेंट कर उप राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इसके बाद उपराष्ट्रपति ने केदार घाटी की जानकारी ली। कुछ देर सेफ हाउस में रुकने के बाद उपराष्ट्रपति बाबा केदारनाथ मंदिर पंहुचे। मंदिर के समीप केदार सभा, मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रुद्राक्ष की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही बाबा केदारनाथ का वस्त्र बाघंबर ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। उपराष्ट्रपति ने केदारनाथ मंदिर प्रवेश कर रूद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। इसके बाद राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि बाबा केदारनाथ धाम में अपार शांति का अनुभव हो रहा है। यहां के विहंगम दृश्य मंत्रमुग्ध करने वाले हैं। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा धाम में कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

गुरुवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। गुरुवार को ही उपराष्ट्रपति ने गंगोत्री धाम पहुंच दर्शन किए। आज केदारनाथ के दर्शन के बाद उप राष्ट्रपति भगवान बदरीविशाल के दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। उनके दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय