Sunday, April 27, 2025

ग्रेटर नोएडा में शातिर बदमाश ने पुलिस टीम पर चलाई गोली, गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इस बदमाश ने लूटपाट सहित विभिन्न वारदातें करनी स्वीकार की है। इसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा ,कारतूस, लूटी हुई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने देर रात को लोटस वैली स्कूल के पास से एक बुलेट सवार को रूकने का इशारा किया। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार रुकने की बजाय मौके से भागा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। अपने आप को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली रवि पुत्र कृष्ण कुमार के पैर में लगी है।

घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, लुटी हुई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय