Saturday, October 26, 2024

बम्हेटा गोलीकांड मामले में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे पीड़ित, निष्पक्ष जांच की मांग

गाजियाबाद। बम्हेटा में हुए गोलीकांड के मामले में वेव सिटी थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों भाईयों के परिजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। जितेंद्र यादव ने एक प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि वेव सिटी थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई एकतरफा है।

पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करने के बाद कार्रवाई करे। बताया गया है पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। कहा, वारदात की सूचना देने थाने पहुंचे थे मेरे भाई जितेंद्र यादव ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनके भाई रविंद्र उर्फ लाला और कविंद्र खुद मामले की सूचना देने वेव सिटी थाने पहुंचे थे और पुलिस ने उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी बना दिया। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है सुनील यादव पक्ष ने उनके घर पर गोलियां चलाईं और उन्होंने छत पर चढ़कर पत्थर बरसाए ताकि वे लोग भाग जाएं, लेकिन पुलिस ने मेरे भाईयों के खिलाफ एकतरफा मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया, जबकि सुनील के कंधे में लगी गोली उसी पक्ष की ओर से चलाई गई थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आदित्य वर्ल्ड सिटी से गिरफ्तारी का दावा किया था वेब सिटी थानाक्षेत्र के गांव बम्हेटा में लाला यादव पुत्र भीम सिंह यादव व सुनील यादव के बीच विवाद के दौरान एक गोली सुनील यादव के कंधे में लगी थी। मामले में सुनील के भाई कपिल के द्वारा दो भाईयों रविंद्र उर्फ लाला यादव और कविंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

वेव सिटी थाना पुलिस ने दोनों भाईयों को आदित्य वर्ल्ड सिटी से गिरफ्तार करने का दावा किया था। एसीपी वेव सिटी‌ लिपि नगायच ने बताया था कि दोनों भाईयों को काली माता मंदिर के पास एक कार के साथ गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय