Sunday, April 27, 2025

बिहार में दूसरे दिन भी हुई हिंसा, 20 गिरफ्तार, 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

पटना । बिहार के सासाराम में रामनवमी के अगले दिन हुई हिंसा और आगजनी के बाद पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ सख्त है। इसी के मद्देनजर सासाराम के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को चार अप्रैल तक के लिए बंद किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसे लेकर पत्र जारी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सासाराम में शुक्रवार को हुई हिंसा, आगजनी से बढ़े तनाव के बाद पुलिस ने कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। सासाराम दंगा मामला में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सासाराम के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष राय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियन्त्रण में है। पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर है।

आपको बता दे कि रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान झड़प के दो दिन बाद शनिवार को एक बार फिर बिहारशरीफ में दो गुटों के बीच झड़प हो गयी। इस झड़प के दौरान कई राउंड की फायरिंग किए जाने की बात भी निकल कर आई है। फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है।घटनास्थल पर पुलिस की टीम मौजूद है, और वो हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

[irp cats=”24”]

पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार शनिवार को भी पुलिस पहले से ही सतर्क थी। पुलिस के पास इनपुट था कि कुछ ऐसा हो सकता है। उसके बावजूद भी कई इलाकों में झड़प की खबर आई। पुलिस के अनुसार इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। जिनका इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार कुछ लोगों को गोली भी लगी है। इनमें से कुछ लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है। इलाके में हालात और ना बिगड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं।

ज्ञात रहे कि रामनवमी पर्व पर पश्चिम बंगाल और गुजरात में हुई हिंसा के बाद बिहार के सासाराम में भी साम्प्रदायिक तनाव की खबर आई थी। यहां दो गुटों के बीच पत्थरबाजी के अलावा कुछ घरों में आग लगाने की घटनाएं भी हुई थीं। प्रशासन का कहना था कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

बिहार के बिहार शरीफ में भी रामनवमी पर तनाव के हालात बने। रामनवमी के जुलूस के दौरान कांटा पर मोहल्ले में पथराव हुआ था। दोनों ओर से किए गए हमलों में दो लोगों को गोली लगी थी। पथराव में तीन लोग जख्मी हुए थे।

बिहार के सासाराम में शुक्रवार को दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। इससे शहर में माहौल बिगड़ गया था। दरअसल गुरुवार को रामनवमी पर्व पर शोभा यात्रा के दौरान ही दो गुटों के बीच विवाद के कारण तनाव बन गया था। शुक्रवार दोपहर में दोनों गुटों की तरफ से एक-दूसरे पर पथराव शुरू हो गया था। पथराव से एक पुलिस कर्मी और दर्जन भर अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय