Sunday, May 18, 2025

पंजाब में पुलिसकर्मी का महिला किसान को थप्पड़ मारता वीडियो वायरल, विपक्ष ने आप सरकार को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब के गुरदासपुर जिले के हरिगोबिंदपुर गांव में किसानों के जमीन अधिग्रहण के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी के एक महिला किसान को थप्पड़ मारते दिखाने वाला वीडियो आज सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विपक्षी कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की और संबद्ध पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पंजाब कांग्रेस और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर कहा कि पार्टी महिला और बुजुर्ग किसानों पर पुलिस बल प्रयोग की निंदा करती है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जानना चाहा कि क्या प्रदेशवासियों से इसी ‘बदलाव’ का वायदा उन्होंने किया था। पार्टी ने संबद्ध पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दूसरी तरफ, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वीडियो की एक क्लिप साझा करते हुए इसे बर्बरता करार दिया और कहा कि आप की किसान विरोधी सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। उन्होंने भी किसानों पर बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय