Saturday, May 10, 2025

उज्जैन में तेज बारिश के बीच गिरी महाकाल के मंदिर की दीवार, दो की मौत, पांच घायल

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर की एक दीवार आज बारिश के बीच गिर जाने के कारण दो लोगों की मृत्यु हो गयी और लगभग पांच व्यक्ति घायल हो गए।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार महाकाल मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए बने विभिन्न गेट में से एक गेट के पास की दीवार शाम को अचानक गिर गयी। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। मलबे में लगभग सात लोग दब गए। दो के शव निकाल लिए गए हैं। शेष चार पांच घायलों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

सूत्रों ने कहा कि दीवार गिरने की सूचना पर तत्काल प्रशासन के लोग भी पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मृतकों की पहचान की जा रही है। बताया गया है कि दीवार के आसपास अनेक लोग अस्थायी दुकान बनाकर व्यवसाय कार्य में संलग्न थे। वे ही लोग प्रभावित हुए हैं।

 

उज्जैन और आसपास के क्षेत्र में शाम से बारिश का दौर चल रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय