Monday, March 31, 2025

अनमोल वचन

बूढ़े होने तक आप जीवित रहेंगे यह कतई सुनिश्चित नहीं है। किसी भी समय विदाई की वेला उपस्थित हो सकती है, किसी भी क्षण जीवन खो सकता है। इससे पूर्व कि जीवन खो जाये, जीवन में छिपे परम जीवन को पा लो। इससे पूर्व कि श्वास वापिस न लौटे, आत्मा में छिपे परमात्मा को जगा लो। जीवन क्षणिक है, असंस्कारित और अनिश्चित है, फिर भी जीवन अमूल्य है, एक-एक श्वास अमूल्य है। सारी पृथ्वी पर जितना धन है उस सबके बदले एक श्वास भी नहीं खरीदा जा सकता। वह अमूल्य इसलिए नहीं कि उसे खरीदा जाना असम्भव है, वह अमूल्य इसलिए है कि उसी से परम जीवन साधा जा सकता है। उसी के द्वारा मोक्ष का मार्ग पाया जा सकता है। उसी से परमात्मा का साक्षात्कार किया जा सकता है। प्रमाद रहित रहकर जीवन में छिपे परम जीवन को सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और धृति के द्वारा सहज सरल बना लो, क्योंकि यह आवश्यक नहीं कि पुन: यह मानव शरीर प्राप्त हो। मानव शरीर की प्राप्ति अप्राप्ति आपके शुभ-अशुभ कर्मों पर आधारित है। इसलिए क्षण मात्र के लिए भी प्रमाद न करो।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय