Friday, March 21, 2025

अनमोल वचन

समस्याएं सबके जीवन में आती हैं। इस संसार की व्यवस्था ही ऐसी है कि यहां जो जन्म लेता है, उसके जीवन में समस्याओं का आना अनिवार्य है। समस्याओं को समझना उनसे संघर्ष करना और उन्हें जीत लेना यही मनुष्य जीवन है। आपके जीवन में जब भी कोई समस्या आये पहले तो आप उसका समाधान ढूंढे। यथा सम्भव आपको अपने अन्दर से ही उसका समाधान मिल जायेगा। यदि न मिले तो अन्य बुद्धिमान हितैषी लोगों की सहायता ले। बुद्धिमान लोग आपकी समस्या के समाधान के लिए आपको सुझाव मात्र दे सकते हैं। उनके  सुझाव के अनुसार परिश्रम करना और समस्याओं को सुलझा लेना यह तो आपके ही हाथ में है। इसलिए यदि आप समस्याओं से मुक्त होकर आनन्दपूर्वक जीवन जीना चाहते हैं तो अवश्य ही दूसरे बुद्धिमान, अनुभवी, विद्वान, परोपकारी लोगों का सहयोग लेवे उनसे सुझाव लेवे। उनके सुझाव के अनुसार परिश्रम करके अपनी समस्याओं को सुलझा ले। समस्याएं अन्य प्राणियों, पशु-पक्षियों आदि के जीवन में भी आती है। वे प्राणी भी अपनी-अपनी समस्याओं के साथ संघर्ष करते हैं और उन पर पार भी पा लेते हैं। मनुष्य तो उनसे अधिक बुद्धिमान एवं सुविधा सम्पन्न है फिर भी यदि कोई संघर्ष करना ही नहीं चाहता तो उसे तो पशु-पक्षियों से भी गया बीता समझना चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय