Friday, April 18, 2025

मुरादाबाद में अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरी महिला, हालत गंभीर

 

मुरादाबाद। सिविल लाइंस स्थित पंडित दीन दयाल संयुक्त चिकित्सालय की तीसरी मंजिल से एक महिला के गिरने से हड़कंप मच गया। ताला तोड़ कर महिला को निकाल कर इमरजेंसी में लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि सोनिया नाम की महिला को रात में लूज मोशन की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने मेडिकल वार्ड़ में शिफ्ट कर इलाज किया जा रहा था।

वार्ड में मौजूद लोगों ने बताया की सुबह से ही सोनिया और उसके पति में किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी तब सोनिया का पति कहीं चला गया था। वापस आने पर दोनों में फिर कहासुनी हुई।

लोगों ने बताया कि दोनों दीवार के सहारे खड़े होकर जोर जोर से बात कर रहे थे। तभी पत्नी बाउंड्री वॉल पर खड़ी हो कर महिला अस्पताल की ओर कूद गई।

यह भी पढ़ें :  समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर लटकी तलवार, 1994 में किया गया आवंटन होगा निरस्त
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय