Wednesday, May 8, 2024

नोएडा में लोहे की हथौरी से वार कर महिला ने पति की कर दी हत्या, गिरफ्तार 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा । थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की लोहे की हथौड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पार्वती पत्नी कामता  मूल निवासी जनपद हमीरपुर हाल पता निवासी ग्राम रोजा जलालपुर ने रविवार को अपने पति कामता की लोहे की हथौड़ी से हमला करके हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला को अपने पति के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आज झगड़ा हुआ। पति ने उसका गला दबाना शुरू कर दिया, इसी बीच महिला के हाथ वहां रखा हथोड़ा हाथ लग गया, तथा उसने अपने पति के सिर पर पर ताबड़तोड़ हथोड़े से वार कर दिया।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला के पति कामता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय