Tuesday, May 20, 2025

शामली में घर में घुसकर छेड़छाड़ व कपड़े फाड़ने का आरोप, महिला पहुंची DM ऑफिस

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली की कलेक्ट्रेट पहुंची एक महिला ने अपने पड़ोस के ही एक युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करने व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप है कि उक्त मामले में पुलिस से शिकायत किए जाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते पीड़ित महिला ने अब इंसाफ के लिए डीएम ऑफिस का दरवाजा खटखटाया है। जिलाधिकारी ने पीड़ित महिला को जांच के उपरांत उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

 

सपा विधायकों के साथ प्लासियो मॉल पहुंचे अखिलेश यादव, लिखा- रूढ़िवादियों ने बाज़ार को ही बाज़ार में बेच दिया

 

शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पडने वाले एक गांव की रहने वाली महिला कलेक्ट्रेट पहुंची। जहा उसने जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया उसका पति पंजाब राज्य में कोल्लू पर मजदूरी करने के लिए गया हुआ है और वह घर पर अकेली रहती है।

 

मुज़फ्फरनगर में 72 परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी परीक्षाएं, डीएम ने दिए निर्देश- नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी संपन्न

 

 

पीड़ित महिला का आरोप है, कि पड़ोस का ही एक युवक उसे पर गंदी नजर रखता है। जहाँ करीब तीन दिन पूर्व उक्त युवक महिला को अकेली देख उसके घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। जब पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो उक्त युवक महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

 

मुजफ्फरनगर में शरारती तत्वों ने शिव मंदिर में घुसकर मूर्तियां की खंडित, ग्रामीणों में रोष व्याप्त

पीड़ित महिला का कहना है कि इससे पूर्व मे भी महिला द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से इंसाफ की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय