Thursday, April 24, 2025

महिलाएं खुलकर अपनी समस्याएं अधिकारी के सामने रखें, होगा समाधान : डॉ. हिमानी

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने सर्किट हाऊस में महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं से संबंधित समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करें।

कानपुर में पुलिस अफसर ने आईआईटी की छात्रा से किया बलात्कार, अफसर निलंबित, एसआईटी गठित

 

[irp cats=”24”]

जनसुनवाई के दौरान आई महिलाओं से उन्होंने कहा कि महिलाएं खुलकर अपनी समस्याएं अधिकारी के सामने रखें। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग 24 घंटे उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, मारपीट, जमीनी विवाद, के मामले सामने आए। जनसुनवाई के बाद राज्य महिला की सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल ने रजपुरा ब्लॉक के इंचौली आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

 

‘अमित’ को ‘अब्दुल्ला’ बनाने पर समन जारी, मौलाना कलीम समेत 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

 

निरीक्षण के दौरान सदस्य द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई व छोटे बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने सदस्य को कविता भी सुनाई। निरीक्षण के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य ने रसोई घर, बच्चों की क्लास रूम, भोजन कक्ष आदि का निरीक्षण किया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 

पूर्व सांसद कादिर राणा की दोनों बेटियों पर धाराएं बढ़ी, गिरफ्तारी वारंट जारी,अग्रिम जमानत पर सुनवाई 16 को

 

इस अवसर पर एडीएम सिटी बृजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कटारिया, नगर निगम, आपूर्ति विभाग, जिला अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामसेवक, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजीव कुमार, महिला थाना अध्यक्ष, पूनम चौधरी, संगीता गुप्ता, स्कूल के शिक्षक, और आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय