Saturday, April 12, 2025

भाजपा की सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला आयोजित

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस कालेज के परिसर में भाजपा की सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान प्रयागराज के विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि संगठन में युवाओं को अहमियत देने के मकसद से उम्र सीमा को तय किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब मंडल अध्यक्ष पद पर 35 से 45 वर्ष एवं महानगर अध्यक्ष पद पर 45 से 60 वर्ष की आयु वाले लोग होंगे। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि गाजियाबाद को अध्यक्ष दिसम्बर में और उत्तर प्रदेश को नए साल में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

 

कार्यशाला का शुभारंभ गाजियाबाद के मुख्य चुनाव अधिकारी सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि दो बार मंडल अध्यक्ष रहने वाले नेताओं को तीसरी बार मंडल अध्यक्ष नहीं बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिला महानगर अध्यक्ष की कमान उसे ही मिलेगी जिसे पार्टी में कार्य करने करने का कम से कम 7 से 8 साल तक का अनुभव होगा।

 

 

 

बैठक में नवनिर्वाचित विधायक संजीव शर्मा ने संगठन पदाधिकारियों को बताया कि आगामी चुनाव प्रक्रिया के लिए बीजेपी महानगर गाजियाबाद ने करीब 2100 से ज्यादा बूथों पर गठन की प्रक्रिया को लगभग पूर्ण कर लिया है। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर तक सभी बूथ कमेटियां गठित कर ली जाएंगी। इसके बाद फिर एक से 15 दिसंबर के बीच मंडल अध्यक्ष और 16 से 30 दिसंबर तक जिला महानगर अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया चलेगी।

यह भी पढ़ें :  यूपी में भाजपा शुरु करेगी गांव चलो,गली चलो, वार्ड चलो अभियान, आज से 13 अप्रैल तक चलेगा

 

 

इसके बाद मंडल और जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा, फिर कहीं जाकर नए जिला महानगर अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, अध्यक्ष एवं विधायक संजीव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सरदार एसपी सिंह, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय