Tuesday, April 22, 2025

योग विज्ञान ने संतोष वाटिका में मनाया होली का रंगोत्सव

मेरठ। योग विज्ञान संस्थान जिला मेरठ द्वारा आज ईस्टर्न कचहरी रोड जगन्नाथ पुरी स्थित संतोष वाटिका योग केंद्र पर मस्ती, खुशियों और दिल को भिगो देने वाले रंगों के साथ होली का रंगोत्सव मनाया गया।

अक्षमा व सारिका द्वारा शंख ध्वनि के उद्घोष, सुनील सैन द्वारा ओम की ध्वनि और गायत्री मंत्र, संस्था के संरक्षक धनीराम, जिला प्रधान सुनील सैन, मंत्री अक्षमा व मेरठ महानगर योग संस्थान प्रभारी प्रदीप गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित करने के पश्चात हेमा थपलियाल व नीना अरोड़ा द्वारा कान्हा के भजन से  फाग-फुहार कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

सबसे बड़ा कौन लघुनाटिका की प्रस्तुति कर सारिका व इंदिरा जी द्वारा मस्ती बिखेरी गई। मीनू शर्मा व उनकी टीम द्वारा होली पर रंग भरा नृत्य व आर्य समाज बुढ़ाना गेट योग केंद्र की रेखा व अन्य द्वारा लघुनाटिका हाय हंसी के रंग बिखेरे गए। बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ लघु नाटिका द्वारा सामाजिक विषय को बहुत ही रोचक रूप में प्रस्तुत किया गया।

सोनल, विनीता, लक्ष्मी, रूबी, संगीता, सुगंधी, किरण, रजनी, ऋतु, स्वाति ने मस्ती और भक्ति से रंग भरा नृत्य , स्वामी शिक्षा सदन केंद्र की साधिका बबीता व अन्य ने हास्य से भरपूर नाटिका द्वारा मस्ती बिखेरी।

कु० यशस्वी ने रुद्राष्टक पर नृत्य प्रस्तुत किया, वेदानशी व आर्थव द्वारा मन और तन को भिगोने वाले होली के गाने पर नृत्य का पूरा रंग जमाया। कार्यक्रम को फाग – फुहार की मस्ती का रंग देने में विपुल सिंघल, राजेंद्र कुमार, देवकरण ,सूरजभान, मुकुल सिंघल, आभा, सुधा, बीपी त्यागी, लोकेश, राजेश आदि का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर बैठक, पूर्व वक्फ मेंबर इरफान ने किया समर्थन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय