Monday, February 24, 2025

आम आदमी पार्टी एवं भाजपा ने दिल्ली के लोगों के साथ किया धोखा – कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया है और जो वादे उंन्होने किए थे पूरे नहीं हुए हैं और असलियत सामने आ गई है इसलिए दिल्ली की जनता विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी।

 

 

 

 

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काज़ी निज़ामुद्दीन तथा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार के काम पर श्वेत पत्र जारी करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार कहती है कि हम काम की राजनीति करते हैं, लेकिन सच्चाई है कि ये काम की राजनीति भी नहीं करते।

 

 

आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा “जेब में 2 रुपए का पेन रखते हैं, पार्टी का नाम आम आदमी रखा है लेकिन राजा की तरह शीशमहल में रहते हैं। दिल्ली और केंद्र सरकार एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहती है, जबकि परेशान जनता होती है, जो इन दोनों के बीच फंसी है। इन दोनों सरकारों ने बीते कई वर्षों में दिल्ली को नफरत का बाजार बना दिया है। यहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और दिल्ली को बनाने वाले लोगों के सम्मान से लगातार समझौता किया गया है। कोरोना काल के समय लोगों को अपने परिजनों के शव के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। दिल्ली में ऑक्सीजन आईसीयू की कमी थी। उस समय दिल्ली सरकार अस्पताल बनाने के बजाए शीशमहल बनाने में पैसे खर्च कर रही थी, वहीं भाजपा सरकार सेंट्रल विस्टा बना रही थी।”

 

 

 

उन्होंने कहा “आज दिल्ली के अंदर बुजुर्गों को पेंशन पाने में दिक्कत आती है। हैरानी की बात यह भी है कि 10 वर्षों के अंदर बुजुर्गों के पेंशन का 1,780 करोड़ रुपए लैप्स हो गया, जिसे दिल्ली सरकार केंद्र से झगड़े के कारण खर्च ही नहीं कर पाई।दिल्ली के अंदर नए राशन कार्ड बनने बंद हो गए हैं। जो पुराने हैं, उन्हें हटाया जा रहा है। यह दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या है। दिल्ली में पिछले 11 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है और केंद्र में 2014 से भाजपा की सरकार है।”

 

 

 

 

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा “दिल्ली की जनता ने बहुत उम्मीद के साथ इन दोनों सरकारों को चुना था, लेकिन उन्हें इन वर्षों में झूठे वादों के साथ सिर्फ धोखा मिला। दिल्ली में 15 साल कांग्रेस की सरकार रही। उस समय दिल्ली ने नए आयाम गढ़े। चाहे विकास हो या सोशल सेक्टर.. हमारी सरकार ने गरीब, महिला, युवा समेत हर वर्ग के लिए काम किए। उन वर्षों में दिल्ली को एक वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए एक मजबूत नींव रखी गई। भाजपा-आप दिल्ली में गरीब लोगों को मकान देने का वादा करते रहे, लेकिन इन्होंने साल 2023 में 2.80 लाख लोगों को बेघर कर दिया।”

 

 

 

 

 

उंन्होने कहा “आप मोहल्ला क्लीनिक की बात करती है, हॉस्पिटल की बात करती है, जबकि 30 प्रतिशत डॉक्टरों की कमी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 हजार 250 करोड़ रुपए की जरूरत हैं, लेकिन 372 करोड़ रुपए ही आवंटित किए गए। स्कूलों में 56 हजार ईडब्लूएस की सीटें खाली हैं, वाइस प्रिंसिपल स्कूल में नहीं हैं, शिक्षकों की कमी है। दिल्ली में सबसे महंगी बिजली है, घरों में गंदा पानी आ रहा है। दो महीने में बारिश के कारण 30 लोगों की मौत हो गई। हर बार यमुना को साफ करने की बात करते हैं, लेकिन यमुना साफ नहीं हुई। आम आदमी पार्टी से कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि जब उन्होंने 11 साल में कुछ नहीं किया तो अब क्या करेंगे।”

 

 

 

 

उन्होंने कहा ” भाजपा और आप मिलकर आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलते रहेंगे जबकि जनता के लिए काम सिर्फ कांग्रेस ही करेगी। जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी, तब भी केंद्र में भाजपा की सरकार थी, लेकिन उस समय शीला दीक्षित जी ने दिल्ली को मजबूत बनाने का काम किया।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय