शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली की कलेक्ट्रेट में होली के पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी के नेतृत्व में सर्व समाज के जिम्मेदार लोगों और समस्त विभाग के अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें होली के पर्व और जुम्मे की नमाज को रखते हुए दिशा निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने उपद्रवियो के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए है। वहीं पुलिस अधिकारी ने पुलिस को भी माहौल बिगड़ने पर बक्सा ना जाए ऐसे आदेश जारी किया है।
मुरादाबाद में बीजेपी विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
आपको बता दें कि पूरा मामला कलेक्ट्रेट का है। जहां पर आज हिंदू मुस्लिम धर्म गुरु सामाजिक जिम्मेदार लोगों और जनप्रतिनिधियों की साथ शासन प्रशासन के उच्च अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने होली के पर्व और जुम्मे की नमाज के दौरान शांतिपूर्ण त्योहार बनाने के लिये सभी को दिशा निर्देश दिए है । जहा उन्होंने कहा है, कि होली का पर्व नरसिघ भगवान के कर्मो पर निर्भर करती है। जहा होली का पर्व रंगों का त्योहार है। जो एक दूसरे के साथ मतभेद भूलकर बनाने का संदेश देता है। किसी भी कीमत पर होली के पर्व पर माहौल बिगड़ता वाले को बक्सा नहीं जाएगा।
मुजफ्फरनगर में शिक्षा की अलख जगा रहे है बिजली कर्मचारी भारत सिंघल, झोपड़ी वालों को बना रहे शिक्षित !
उन्होंने कहा कि होली के रंग का दीवार खेलने के लिए 2:00 बजे तक का समय दिया गया है उसके बाद किसी को होली खेलने नहीं दिया जाएगा। उसके बाद शांतिपूर्ण मुस्लिम भाइयों को नमाज अदा कराई जाएगी। वही इस मामले में जिलाधिकारी का कहना है कि होली के पर्व के दौरान शांतिपूर्वक बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने होलिका पर 2:00 बजे तक बनाने का आदेश दिया और 2:00 बजे के बाद नवाज अदा करने का बात कही है। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ना तो उपद्रवियों को बर्दाश्त नही किया जाएगा और ना ही रोड पर नमाज अदा की जाएगी।