Sunday, April 27, 2025

ग्रेटर नोएडा में तीन वाहनों से 11.90 लाख कैश बरामद, अब तक 61.26 लाख जब्त

ग्रेटर नोएडा। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस और एफएसटी टीम ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को टीम ने जेवर विधानसभा क्षेत्र में डाढा गोल चक्कर पर तीन वाहनों को रोका।

 

वहानों को चेक किया गया। इसमें से कुल 11.90 लाख रुपए जब्त किए गए। तीनों चालक कैश के बारे में जानकारी नहीं दे सके। यह जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है।

[irp cats=”24”]

 

गौतम बुद्ध नगर की तीनों विधानसभा में अब तक पुलिस ने करीब 61.26 लाख रुपए जब्त किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चेकिंग के दौरान जिस पहले वाहन को रोका गया। उसमें से 10 लाख रुपए बरामद किए गए। वाहन का नंबर डीएल 14 सीएच 0001 है। इसे दिल्ली निवासी राजन यादव पुत्र राजेंद्र यादव चला रहा था।

 

दूसरे वाहन डीएल 3सीसीएम 1785 में एक लाख रुपए मिले। इसे नई दिल्ली सहदेव सिंह चला रहा था। तीसरे वाहन यूपी 16 डीएफ 7473 से कुल 40 हजार रुपए बरामद किये गये हैं। इसे गौतम बुद्ध नगर के ग्राम कासना निवासी विजय चपराणा चला रहा था।

 

बरामद कैश के संबंध में आयकर विभाग को जानकारी दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक गौतम बुद्ध नगर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन की टीमों ने 61.26 लाख रुपए जब्त किए हैं। वहीं साक्ष्य देने के बाद करीब 7.50 लाख रुपए लौटा भी दिए गए हैं। इनमें से 2.5 लाख रुपये एक कंपनी के वेतन के थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय