Tuesday, June 25, 2024

जून के पहले दिन टूटा 16 साल का रिकार्ड, तापमान 43 डिग्री के पार

मेरठ। जून के पहला दिन भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के साथ हुआ। पिछले 16 साल में एक जून सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 43 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। शनिवार शाम पांच बजे के करीब धूलभरी आंधी चली और आसमान में बादल छाए, लेकिन बारिश का इंतजार रहा।

मेरठ सहित एनसीआर में प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। प्रदूषण फिर खराब स्तर पर पहुंच गया। दोपहर बाद चली धूलभरी आंधी से भी प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। बारिश न होने के कारण डस्ट पार्टीकल्स हवा में उड़ रहे हैं जो शरीर के लिए बहुत ही घातक हो रहे हैं। मेरठ का एक्यूआई 242 दर्ज किया गया। शहर में जयभीमनगर 321, गंगानगर 217 पल्लवपुरम 189, दिल्ली रोड 250, बेगमपुल 275 दर्ज किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पिछले 16 सालों में एक जून का अधिकतम तापमान

वर्ष अधिकतम
2009 39.6
2010 40.1
2011 38.4
2012 36.6
2013 38.7
2014 39
2015 38.1
2016 38.6
2017 37.7
2018 36.8
2019 38.7
2020 32.5
2021 38.9
2022 41
2023 33.4
2024 43.1

मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वेस्ट यूपी में तीन जून तक हल्की बारिश के आसार हैं। इस बीच तेज हवाएं भी चलेंगी। शनिवार की शाम को आसमान पर बादल छाए, तेज आंधी चली, लेकिन बारिश नहीं हुई। अभी 24 से 48 घंटे तक हल्की बारिश के आसार हैं। इस कारण से दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट आएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय