Tuesday, April 22, 2025

UP में 11 बजे तक 25.20 प्रतिशत मतदान,यहा पढ़े किस जिले कितना हुआ

लखनऊ। यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे से मतदान जारी है। 11 बजे तक 25.20 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सहारनपुर में 29.84, कैराना में 25.89, मुजफ्फरनगर में 22.62, बिजनौर में 25.50, नगीना में 26.89, मुरादाबाद में 23.35, रामपुर में 20.71,पीलीभीत में 26.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।

आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का औतसन मतदान 25.20 प्रतिशत है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल हैं।

इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के जितिन प्रसाद पीलीभीत से, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद नगीना से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय