Friday, April 11, 2025

दिल्ली में घर में घुसा तेंदुआ, हमले में 3 लोग घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के एक गांव में सोमवार को एक घर में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए के हमले में 3 लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने दी।

 

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, सुबह 6.18 बजे जगतपुरा गांव की गली नंबर-3 में एक घर में तेंदुए के घुसने की सूचना मिली। कॉल पर कार्रवाई करते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

 

गर्ग ने कहा, ”सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर, निवासियों की मदद से तेंदुए को घेर लिया गया। वह एक कमरे में था। इस दौरान तेंदुए के हमले में 3 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।”

 

घायलों की पहचान जगतपुर गांव निवासी महेंद्र, आकाश और ⁠रामपाल के रूप में हुई है। इस बीच, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और वन विभाग की एक टीम भी मौके पर है।

यह भी पढ़ें :  राम नवमी धर्म, न्याय और कर्तव्य-परायण होने का संदेश देता है : राष्ट्रपति मुर्मू
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय