Thursday, April 10, 2025

अंतिम समय में ‘बेसहारा’ होकर दुनिया से विदा हुए सुब्रत राय, दोनों बेटे भी अर्थी को कंधा देने नहीं आये !

लखनऊ। सहारा ग्रुप के मुखिया सुब्रत राय गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। गोमती नदी के किनारे बैकुंठ धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुब्रत राय के 16 वर्षीय पौत्र हिमांक ने मुखाग्नि दी। उनके दोनों बेटे सुशांतो और सीमांतो भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। दोनों ही बेटे विदेश में हैं और अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उपस्थित नहीं हो पाए। पोते हिमांक रॉय ने भी लंदन से लखनऊ पहुंचकर अपने दादा का अंतिम संस्कार किया।

अपने बेटों की शादी में लख़नऊ में बड़ा मजमा लगा देने वाले सुब्रत राय जीवन के अंतिम पलों में केवल तन्हा थे। अंतिम समय में उनकी पत्नी और बेटों समेत परिवार का कोई भी सदस्य उनके पास नहीं था। पोते हिमांक के साथ पत्नी स्वप्ना राय ज़रूर अंतिम संस्कार में शामिल होने आयी।

सुब्रत राय की अंतिम यात्रा में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, सिने स्टार व कांग्रेस नेता राजबब्बर, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी समेत अन्य लोग शामिल हुए। वहीं अपने मुखिया को आखिरी विदाई देने के लिए सहारा परिवार के हजारों कर्मचारी भी पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि सहाराश्री का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावनात्मक क्षति है क्योंकि वह एक अति सफल व्यवसायी के साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की, उनका सहारा बने।
सहारा शहर में अंतिम दर्शन करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुब्रत रॉय का निधन बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने अपने जीवन काल में प्रदेश में बहुत बड़ा कारोबार खड़ा किया। हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में हुई मारपीट, आधा दर्जन बाराती घायल

क्रकेटर सुरेश रैना ने सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा कि प्रेरक, वक्ता और खेल प्रेमी नहीं रहे। ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी योेगेश्वर दत्त ने लिखा कि सहारा ग्रुप के चेयरमैन और विख्यात व्यवसायी रहे सुब्रत रॉय के निधन पर पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि। सुब्रत रॉय का भारतीय खेलों के उत्थान में अहम योगदान रहा है।

फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने भी एक्स पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लिखा, एक व्यक्ति जिन्होंने अपने संघर्ष के समय कभी हार नहीं मानी। मंगलवार रात से बुधवार को दिनभर सोशल मीडिया पर लोग सहाराश्री के कार्य, उनके व्यवहार और व्यक्तित्व को याद कर श्रद्धांजलि देते नजर आए।

यूपी विधानसभा में कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा मोना और अनुग्रह नारायण सिंह, अम्मार रिज़वी जैसे अन्य कांग्रेस नेता भी नजर आए। पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल और यूपी के मंत्री नितिन अग्रवाल के अलावा स्मिता ठाकरे और बॉलीवुड गायक सोनू निगम भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी वहां जाकर शोक व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि सुब्रत राय का लंबी बीमारी के चलते मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार को लखनऊ लाया गया। सहारा शहर स्थित उनके निज निवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने सहारा शहर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को दोपहर बाद गोमती नदी के किनारे बैकुंठ धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिजनों और सहारा ग्रुप के कर्मचारियों समेत अन्य चाहने वालों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

यह भी पढ़ें :  वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर राष्ट्रपति की मुहर, गजट अधिसूचना जारी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय