Saturday, April 12, 2025

सहारनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, दूसरा घायल

सहारनपुर (चिलकाना)। सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अहाड़ी अब्दुल्लापुर निवासी अंकित 25 पुत्र सुलेख चंद अपने मित्र शुभम के साथ अपने पिताजी की दवाई लेने के लिए पीजीआई पिलखनी जा रहा था।

बीती रात गांव हरड़ाखेड़ी के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने अंकित की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में अंकित के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि उसका साथी शुभम भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 112 ने दोनों घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आग्रह पर डॉक्टर ने अंकित के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। अंकित की दो लड़कियां है। अंकित खेती का कार्य करता था। अंकित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अंकित ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में खेत में मजदूर पर गिरा पेड़,हुई मौत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय