मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में घर में अकेली किशोरी से एक युवक ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के आने पर आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। क्षेत्रवासी दंपती शनिवार रात अपने पुत्र के साथ कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक शादी समारोह में गए थे।
उनके पीछे 14 साल की बेटी घर में अकेली रह गई थी। करीब 10 बजे किशोरी ने जैसे ही घर का गेट खोला तो एक युवक ने उसे धक्का देते हुए मोबाइल छीन लिया। आरोपी युवक ने गेट बंद कर उनकी पुत्री के साथ घर में दुष्कर्म किया। समारोह से लौटे दंपती ने गेट खुलवाया तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भागने लगा।
किशोरी की मां ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। पीछा करने पर आरोपी हाथ नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी युवक को पुलिस तलाश कर रही है।