Tuesday, June 18, 2024

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व सीएम के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोलने वाला सपा नेता गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के होशियापुर गांव में रहने वाले एक सपा नेता ने देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया। इस मामले में रिपोर्ट दर्जकर थाना सेक्टर-49 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश गौतम ने बताया कि होशियापुर गांव में रहने वाले रामपत यादव पुत्र तुलसी यादव की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें वह देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा के कई लोगों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय