Sunday, May 19, 2024

सभी मामलों में सक्षम है मोदी का भारत, पीओके घूम लें फारुक : गिरिराज सिंह

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बेगूसराय। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कोई व्यक्ति आज भारत को थ्रेट नहीं करे, चाहे वह फारूक अब्दुल्ला हो या पाकिस्तान। भारत खुद सक्षम है, आज कश्मीर की हालत सुधर गए हैं। जिनको नहीं दिखाई देता है, वह नहीं देखे।

गिरिराज सिंह ने बुधवार को बेगूसराय में कहा है कि कश्मीर सुधार रहा है, कश्मीर बदल रहा है। कश्मीर में अमन, चैन, शांति हो रहा है, कश्मीर में विकास हो रहा है। जिन्हें पाकिस्तान से प्रेम है वह पाक अधिकृत कश्मीर में जाकर देख लें। पीओके में रहने वाले लोग भारत आना चाहते हैं। फारूक साहब वहां जाकर लोगों को समझा दीजिए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत को किसी के मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। जब मध्यस्थता की जरूरत ही नहीं है तो बातचीत किस बात की। फारूक अब्दुल्ला साहब आज तक चुनाव नहीं कर सके। लेकिन मोदी सरकार ने वहां चुनाव करवा दिया। जम्मू-कश्मीर में उद्योग धंधे खुल रहे हैं, किसानों की आमदनी बढ़ रही है, उनको नहीं दिखाई देता है तो नहीं देखें।

अब फारूक अब्दुल्ला जैसे कुछ लोगों को छोड़कर कश्मीर में कोई समस्या नहीं है। फारूक अब्दुल्ला के दिल के अरमान आंसुओं में बह जाएंगे, क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। उल्लेखनीय है कि फारूक अब्दुल्ला ने कल पाकिस्तान से बातचीत नहीं करने पर गाजा जैसे हालात होने की बात कही थी। इसी को लेकर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय