Tuesday, April 1, 2025

शामली में स्वामी विवेकानंद के जन्म उत्सव पर नगर पालिका परिषद ने निकाली मशाल रैली

शामली। स्वामी विवेकानंद के जन्म उत्सव पर नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के वीवी इंटर कॉलेज मे एक जागरूकता मशाल रैली निकाली गई। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ ईओ रामेन्द्र सिंह, प्रबंधक संजय संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य ने संयुक्त रूप से किया।

 

ईओ ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया। छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और छात्रों व अध्यापकों द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया।

 

इसके बाद स्कूल परिसर से एक मशाल जागरूकता रैली निकाली गई। जो शहर के मुख्य मुख्य मार्ग से होते हुए हनुमान धाम पर जाकर संपन्न हुई, जहां मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी ने रैली का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया।

 

इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी, सुपरवाइजर दीपक चंद्र, शशिकांत पालीवाल, आशीष, अंकुर शर्मा, पुनीत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय