Friday, April 11, 2025

सहारनपुर पुलिस टीम ने अवैध देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के एसएसपी डा. विपिन ताड़ा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व एसपी देहात सागर जैन के निर्देशन में थाना फतेहपुर पुलिस टीम शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही कर रही हैं।

 

 

इसी कडी में आज थाना फतेहपुर प्रभारी सतेंद्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उप निरीक्षक योगेंद्र अधाना, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार व यतेंद्र कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मथाना से एक शातिर शराब तस्कर सूरज पुत्र भूरा निवासी ग्राम नन्हेडा बेद बेगमपुर को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस ने शराब तस्कर  से तीस पाउच अवैध देसी शराब महबूबा गोल्ड मार्का बरामद की है। पुलिस उक्त शराब तस्कर पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में संदिग्ध हालत में ट्रेन से कटकर युवक की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय