Sunday, September 8, 2024

मेरठ में 48 लाख के डोडे सहित तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने सरूरपुर पुलिस की मदद से एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। जो पश्चिम यूपी में डोडा सप्लाई कर रहा था।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

फलों की क्रेट के पीछे छिपाकर हरियाणा से लाया जा रहा 120 किलो डोडा बरामद किया है। इसकी कीमत बाजार में लगभग 48 लाख है।

 

 

टास्क फोर्स के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए सरूरपुर पुलिस की मदद से भूनी ओवर ब्रिज के पास से बोलेरो सवार नाजिम पुत्र कामिल को गिरफ्तार किया गया।

 

 

बोलेरो में फलों की क्रेट के पीछे छिपाया गया 120 किलो डोडा बरामद हुआ। नाजिम ने बताया कि वह खुर्शीद के साथ मिलकर हरियाणा से डोडा लता था। जिसे सहारनपुर और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई किया जाता था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय