Friday, October 18, 2024

सहारनपुर में पुलिस और गौकश बदमाश के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार, 25 हजार रूपये था इनाम

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस की 25 हजार रूपये के इनामी शातिर गौकश अभियुक्त से मुठभेड़ हो गई। जिसमें शातिर गौकश को पुलिस ने घायल अवस्था गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 01 खोखा/02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु सघन चैकिंग/गश्त की जा रही है।
इसी क्रम में जनपद की थाना चिलकाना पुलिस सुल्तानपुर रोड पर चैकिंग कर रही थी तभी मुखबिर ने सूचना दी कि उनके थाने का वांछित अभियुक्त अपने एक अन्य साथी के साथ सहारनपुर से कालू माजरा वाले रास्ते की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम कालू माजरा मोड पर चैकिंग करने लगी। तभी पुलिस को दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट) पर कालू माजरा की तरफ से आते दिखायी दिये। जिनको पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया तो वह  रूके नहीं तथा मोटर साइकिल वापस मोडकर भागने लगे।
जिससे मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गयी। पुलिस टीम को अपने करीब आते देख जान से मारने की नीयत से उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया।
घायल बदमाश की पहचान मुमताज पुत्र इस्तयाक निवासी मौहल्ला मजहर हसन कस्बा व थाना चिलकाना सहारनपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना चिलकाना पर पंजीकृत मु.अ.सं0 31/24 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आयुद्ध अधिनियम का वांछित अभियुक्त है। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त को पुलिस टीम ने उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक उक्त शातिर बदमाश पूर्व में कईं बार गम्भीर अपराधों मे जेल जा चुका है। फरार बदमाश की तलाश हेतु पुलिस काम्बिग कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय