Saturday, April 12, 2025

मेरठ में हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया

मेरठ। मां की हत्या के आरोप में फरार चल रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना गंगानगर में अनिल कुमार पुत्र कदम सिंह नि0 ग्राम सलारपुर थाना गंगानगर जनपद मेरठ के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज था।

 

 

पंजीकृत विवेचनात्मक कार्यवाही के मध्य किये गये साक्ष्य संकल्न से स्पष्ट हुआ कि यह हत्या अभियुक्त अनिल कुमार ने की है। अभियोग में वाछित अभियुक्त अनिल कुमार उपरोक्त को आज गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अनिल कुमार उपरोक्त में पूछताछ से खुलासा किया कि उसकी मां के पास 12 बीघा जमीन थी। जिसमें से दो बीघा जमीन बेच दी थी।

 

 

जिसमें से मेरी माता ने पांच लाख रुपये दिये थे और मेरी बहन को 40 लाख रुपए दिये थे बाकी 10 बीघा जमीन को मेरी माँ बेचने को कह रही थी। घटना वाले दिन उसकी माँ घर पर कमरे के आगे बरामदे में चारपाई पर बैठी थी। इस दौरान उसने मां की हत्या का दी।

यह भी पढ़ें :  जनपद स्तर पर प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली करें सुनिश्चित-आयुक्त
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय