Wednesday, July 3, 2024

राम जानकी मंदिर के पुजारी की हत्या, घर में सोते समय धारदार हथियारों से काट डाला

बांदा – उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक सुप्रसिद्ध मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने गुरूवार को बताया कि महोखर गांव निवासी शत्रुघ्न तिवारी (70) गांव में स्थित सुप्रसिद्ध पटेली का देवाला राम जानकी मंदिर के पुजारी थे।

वह अपने पुत्र से अलग गांव के अंदर पैतृक मकान में रहते थे। रोज की तरह वह बुधवार को दिन भर पूजा-पाठ के बाद अपने घर विश्राम करने रात में गये थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


गुरुवार को जब पुजारी पूजा के लिए मंदिर नहीं पहुंचा। तब कुछ लोग पुजारी के घर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हो सकी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग पुजारी की धारदार हथियार से हत्या की गयी है। डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मुआयना किया।


उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मिली जानकारी के अनुसार मृतक व उसके पुत्र में काफी समय से अनबन रही है। इस दृष्टि से भी घटना की जांच की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय