Saturday, October 5, 2024

सपा विधायक की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, रफीक अंसारी भूमिगत

मेरठ। इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैर जमानती वारंट के मामले में मेरठ पुलिस ने सपा विधायक रफीक अंसारी की तलाश में कई जगह दबिश दी। बताया जा रहा है कि विधायक भूमिगत हो गए हैं। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि टीमें लगी हुई हैं। जल्द सफलता मिल जाएगी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वर्ष 1995 में 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें 22 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र प्रस्तुत किया था। सपा विधायक रफीक अंसारी भी आरोपी थे। संबंधित अदालत ने वर्ष 1997 में इस पर संज्ञान लिया था।

 

इसके बाद से ही सपा विधायक के गैर जमानती वारंट जारी हुए और वह लगातार अदालत से गैर हाजिर चल रहे थे। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीजीपी को सपा विधायक को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किए जाने के आदेश दिए थे।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ सिविल लाइन के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। पुलिस टीम ने दबिश दी लेकिन विधायक पहले ही भूमिगत हो गए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय