Saturday, April 12, 2025

मेरठ में मॉडल शॉप के बाहर हमलावरों की खुली गुंडागर्दी, रेस्टोरेंट संचालक को बेरहमी से पीटा

मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित हाईवे पर खिर्वा चौक के पास मॉडल शॉप के बाहर चार हमलावरों ने खुलेआम गुंडागर्दी की। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक पीयूष को बेरहमी से पीटा। वे उसे लाठी-डंडों और हॉकी से पीटते रहे। हमले में सिर व पैर में चोट लगने से पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।

 

हाईवे स्थित डाबका गांव के निवासी बंटी ने बताया कि उनके बेटे पीयूष का खिर्वा रोड पर तंदूरी चौधरी के नाम से रेस्टोरेंट है। दो दिन पूर्व एक बाइक सवार तीन युवक रेस्टोरेंट पर पहुंचे थे। यहां लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इन युवकों ने रेस्टोरेंट कारीगर के साथ अभद्रता की थी। उनके बेटे ने इसका विरोध किया था।

 

आरोप है कि रात पीयूष रेस्टोरेंट बंद कर घर आ रहा था। खिर्वा फ्लाईओवर के पास वह कार से निकलकर बाहर खड़ा हो गया था। इसी दौरान पीछे से पैदल आए चार हमलावरों बादल, नकुल, अभिमन्यु व एक अन्य ने उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में युवक लहूलुहान हो गया।

 

आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली तमंचे के अंदर फंस गई। पीड़ित का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए।

 

जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल पीयूष को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के समय किसी राहगीर ने मोबाइल में वीडियो बना लिया। बाद में यह वायरल हो गया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में छेड़छाड़ के आरोपी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एसएसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय