Thursday, April 10, 2025

कानपुर में फंदे पर लटका पाया गया महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में शनिवार सुबह घर के अन्दर फांसी के फंदे पर लटका हुआ एक महिला का शव पाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सहायक पुलिस आयुक्त पनकी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सचेंडी के जगतपुर गांव निवासी कुसमा (50) का शव घर के अन्दर फंदे पर लटका पाया गया। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पूछताछ के दौरान परिवार के लोगों ने बताया कि करीब आठ माह से दिमागी रूप से बीमार चल रही थी। इसकी वजह से उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  स्कूल प्रबंधन अभिवावकों को न करें परेशान, नहीं तो हो सकती है दंडात्मक कार्रवाई : जिलाधिकारी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय