Thursday, April 17, 2025

जिला समाज कल्याण अधिकारी निलंबित, अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार उन्मूलन में थी लापरवाही

महोबा – उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में संचालित अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार उन्मूलन योजना में लापरवाही और शासकीय कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप में जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर हुई जांच के बाद शासन ने यह कार्रवाई की है।


उल्लेखनीय है कि एक वर्ष पहले महोबा में अनुसूचित जाति की एक महिला ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पीड़ित महिला को सरकार की तरफ से अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार उन्मूलन योजना में सहायता राशि मिलनी थी। पीड़िता सहायता राशि के लिए एक साल से लगातार जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रही थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
मामले की शिकायत शासन स्तर पर की गई।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने शिकायत मिलने पर समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। इस जांच में उनके उपर लगे आरोप सही पाए जाने के बाद मंत्री ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। जिस पर शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अभय कुमार सिंह को निलंबित किया है।


शासन द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी के निलंबन की खबर के बाद यहां समाज कल्याण विभाग सहित आम जनता के सीधे सरोकार वाले अन्य महकमो मे ह्ड़कंप का माहौल है। इस बीच जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियो को नसीहत दी है कि वे अपने दायित्वों का उचित तरीके से निर्वहन करें और शासन की समस्त कल्याणकारी योजनाओ से पात्र लोगों को संतुष्ट करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल मे लाइ जायेगी।

यह भी पढ़ें :  देश में एयरपोर्ट्स की संख्या से लेकर 80 फीसदी घरों में 'नल से जल' तक, जानें पीएम मोदी के भाषण की 7 बड़ी बातें
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय