Thursday, April 10, 2025

हरियाली तीज पर्व को लेकर मंगलवार को बाजारों में महिलाओं ने जमकर खरीदारी

शामली : हरियाली तीज पर्व को लेकर मंगलवार को बाजारों में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में भी हरियाली तीज का रंग चढ़ा रहा। मेंहदी की दुकानों से लेकर ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं ने तीज की तैयारी की। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी खरीदारी की गई।

हरियाली तीज को लेकर मंगलवार को बाजार में रौनक छाई रहीं। तीज पर्व का उत्साह महिलाओं में देखने को मिल रहा है। महिलाओं में सजने संवरने का क्रेज चरम पर है। मंगलवार को बाजार में सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर अन्य दिनों के मुकाबले महिलाओं की अधिक भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा भीड हाथों पर मेहंदी लगाने वाली दुकानों पर रही। यहां मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को कई कई घंटे अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पडी। कपड़े और साड़ी की दुकानों पर भी महिला ग्राहकों की भीड़ रही। नया बाजार, नेहरू मार्केट, बड़ा बाजार आदि में मेहंदी लगाने वालों के यहां महिलाओं की लाइन लगी रही।

यह भी पढ़ें :  शामली में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी भाजपा में हुए शामिल, संजय विनायक जोशी से लिया आशीर्वाद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय