Thursday, September 19, 2024

भावुक होकर बोले महावीर फोगाट-अब कोई मेडल न आवेगा,पूरा देश दुख में

नई दिल्ली। भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम महिला वर्ग की रेसलिंग के फाइनल से बाहर हो गई हैं। फोगाट को ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई किया गया है। भारतीय कुश्ती और देश के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि विनेश फोगाट स्वर्ण पदक जीतने के बेहद करीब थीं। पे‍र‍िस ओलंप‍िक में आज 7 अगस्त को विनेश फोगाट को अयोग्य घोष‍ित कर दिया गया है। इसी के साथ भारत का एक मेडल हाथ से चला गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

विनेश फोगाट का वजन महिलाओं की 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल से पहले कुछ अधिक पाया गया। विनेश ने मंगलवार रात इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक के लिए पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया था। आधिकारिक बयान में कहा गया कि आज सुबह उनका वजन अधिक मिला है। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

 

विनेश के डिस्क्वालिफाई होने पर उनके चाचा महावीर फोगाट की आंखों में आंसू नजर आए। उन्होंने कहा कि अब कोई मेडल न आवेगा। उन्होंने कहा कि मेरी फेडरेशन से कोई मांग नहीं है। वे जो चाहेंगे, वो करेंगे। इस समय पूरा देश दुख में है।

 

भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने कहा कि यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की जानकारी मिली है। टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।

 

यूडब्ल्यूडब्ल्यू के नियमों के अनुसार, यदि कोई एथलीट वजन माप में शामिल नहीं होता है या असफल हो जाता है तो उसे स्पर्धा से बाहर कर दिया जाएगा और बिना रैंक के अंतिम स्थान पर रखा जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय